रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सर्वाकाजी गांव में बीती रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक भैंस चोर को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में भैंस चोरी करने के इरादे से पहुंचा था, तभी गांव के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और इसकी सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि पकड़ा गया व्यक्ति काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था और आसपास के कई गांवों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिससे लोग परेशान थे। चोर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और काफी देर तक हंगामा भी हुआ।
ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments