रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने नेवादा के तिल्हापुर मोड़ से पुरखास रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। ज्ञात हो कि शुक्रवार की आधी रात मजरा फरीदपुर निवासी पूर्व प्रधान बादाम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे शव घर पहुंचते ही परिजन भड़क उठे और हत्या का खुलासा तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। काफी देर तक चले गतिरोध के बाद पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे का आश्वासन दिया।
आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की
0 Comments