रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर कसिया पश्चिम के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से कोलकाता जा रही अर्टिगा कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक रवि कुमार और महेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता (कोंडा) निवासी पिंकी दास, पुष्पा दास, प्रियंका दास और भोजन दास (पुत्र बबलू दास) दिल्ली से किराए की अर्टिगा कार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोखराज क्षेत्र के कसिया पश्चिम स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0 Comments