Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत यादव हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में हुए चर्चित भारत यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश पांडेय और अंकित पांडेय के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान सामने आया कि भारत यादव की हत्या प्रेम विवाह के विरोध के चलते की गई थी।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था, जिसके मद्देनज़र पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

0 Comments