ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम सौरई बुजुर्ग में उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत विशेष कैंप लगाकर भूमि विवाद से जुड़ी 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम भी मौजूद रही। कैंप के दौरान उप जिलाधिकारी ने गाटा संख्या-530 बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाते हुए बाउंड्रीवाल और पिलर ध्वस्त कराए। इसके अलावा गाटा संख्या-2289 बंजर भूमि पर बने अवैध निर्माण को भी हटाया गया। वहीं गाटा संख्या-2226 एवं 281, जो तालाब के रूप में दर्ज हैं, पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को भी हटवाया गया। गाटा संख्या-296 खलिहान पर हुए अवैध कब्जे को भी मौके पर ही समाप्त कराया गया।
कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ताओं ने संतोष जताया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
0 Comments