Ticker

6/recent/ticker-posts

खड़ी चरी की फसल पर चला ट्रैक्टर, किसान ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : चायल तहसील क्षेत्र के अमिरसा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक किसान की खड़ी चरी हरा चारा की फसल को जबरन जोतकर नष्ट कर दिया गया। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत सीओ चायल एवं एसडीएम चायल से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, अमिरसा गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र धर्मराज पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने लगभग एक माह पूर्व अपने खेत में जानवरों के लिए चरी की फसल बोई थी, जो अब पूरी तरह तैयार हो चुकी थी। आरोप है कि 20 अप्रैल 2026 को दोपहर में गांव के ही आकाश पाण्डेय पुत्र गोकर्ण पाण्डेय एवं गोकर्ण पाण्डेय पुत्र लखन ने बाहरी ट्रैक्टर बुलाकर उनकी खड़ी फसल को जबरन जोतवा दिया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज (नैनी) में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।

किसान का कहना है कि इससे पहले भूमि विवाद को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा पैमाइश कराई जा चुकी थी, जिसमें कानूनगो ने स्पष्ट रूप से विपक्षी पक्ष को फसल को नुकसान न पहुंचाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए यह कृत्य किया। इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वह मानसिक रूप से भी आहत है।

पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। फिलहाल, मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस प्रकरण में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित किसान को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments