Ticker

6/recent/ticker-posts

रहस्यमय हालात में महिला की मौत, कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास मिला शव...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : करारी थाना क्षेत्र के म्योहर मजरा इच्छू के पूरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक मृत महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है, जो पिछले कुछ समय से आसपास के इलाकों में घूमती नजर आती थी। सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल करारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments