रिपोर्ट-स्वाति यादव
कौशाम्बी : विकास खंड मूरतगंज में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को माननीय खंड विकास अधिकारी BDO की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना की प्रगति को तेज करने तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीति एक्शन प्लान तैयार करना रहा। बैठक में अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को गति देने, पात्र लोगों की पहचान सुनिश्चित करने और फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई, ताकि संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके।
इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करते हुए आयुष्मान कार्ड निर्माण, फील्ड विजिट और स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता दें और कार्य में तेजी लाएं। बैठक में माननीय BDO मूरतगंज के साथ संबंधित सचिवगण, डॉ. कुश शर्मा MOIC, सभी सुपरवाइजर्स, HEO, ARO, BPM सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments