Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क हादसे के घायल की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में दौड़ी शोक की लहर...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र में तीन माह पहले हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सिंहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय चन्द्रमा उर्फ नत्थू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले बिन्दा लिसोड़ा मोड़ के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस हादसे में चन्द्रमा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार चन्द्रमा मेहनतकश व्यक्ति थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments