Ticker

6/recent/ticker-posts

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में दौड़ी शोक की लहर...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज के चंदवारी चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जाकिर निवासी गनसरी अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाकिर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments