Ticker

6/recent/ticker-posts

मखदूमपुर काजी में अधेड़ से मारपीट, शरीर में आई गंभीर चोटें...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर काजी गांव में एक अधेड़ पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में अधेड़ के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बलराम पुत्र लक्ष्मण पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल कोखराज पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही हुई है। परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोखराज पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments