Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजली के केबिल से लटकता मिला किशोरी का शव, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोइली का पुरवा मजरा पूरब सरावां गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी का शव बिजली की केबिल से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका सुमन (14) पुत्री बोधराज बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी और इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे।

तभी किसी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments