रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद के थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत भरवारी में देसी शराब का ठेका निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुले रहने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रात 10 बजे के बाद भी यहां खुलेआम शराब की बिक्री जारी रहती है, जो शासन द्वारा तय नियमों का उल्लंघन है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह भी चर्चा है कि भरवारी चौकी क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां कथित संरक्षण में संचालित हो रही हैं, जिसके चलते नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि देर रात तक शराब की बिक्री से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
0 Comments