Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रॉपर्टी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : करेली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इरफान पुत्र लाला मोहम्मद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इरफान को 3 से 4 हमलावरों ने घेरकर उस समय गोली मार दी, जब वह अपने क्षेत्र में मौजूद था। गंभीर रूप से घायल इरफान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मातहतों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राथमिक जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments