Ticker

6/recent/ticker-posts

कीडगंज में भाजप कार्यकर्ताओं ने की बैठक, बूथ समितियों के सत्यापन पर हुआ मंथन...

रिपोर्ट-विनय गुप्ता 

प्रयागराज : शहर के कीडगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मण्डल अध्यक्ष श्री कबीर जायसवाल के नेतृत्व में बैहराना शक्ति केंद्र पर आयोजित हुई, जिसमें बूथ समिति के सत्यापन कार्य पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में महानगर की ओर से मण्डल के प्रवासी के रूप में राजन शुक्ला की उपस्थिति रही। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ ही पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और इसके सशक्त होने से ही संगठन को मजबूती मिलती है।
इस दौरान मण्डल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन की प्रक्रिया, कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments