Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपू सोनकर के समर्थन में जुटे सपा नेता, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भीड़...

रिपोर्ट-विनय गुप्ता 

प्रयागराज : शहर के वार्ड नंबर 48 से एडवोकेट दीपू सोनकर को समाजवादी पार्टी द्वारा सभासद पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में 22 अप्रैल 2026 को उनके चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने दीपू सोनकर को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी जीत का विश्वास जताया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां और विकास कार्य जनता के बीच लोकप्रिय हैं, जिसका लाभ आगामी चुनाव में निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एमएलसी मान सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व सांसद प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इफ्तिकार हुसैन, शहर उत्तरी के पूर्व प्रत्याशी संदीप यादव, नगर महासचिव रविंद्र यादव, महिला शक्ति प्रदेश महासचिव सुमन शर्मा, प्रदेश सचिव अंकिता श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत, दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष सविता कैथवास और राष्ट्रीय सचिव निर्मला यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर दीपू सोनकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनकी जीत क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वार्ड नंबर 48 में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments