Ticker

6/recent/ticker-posts

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत असवा मोड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान परसरा निवासी लव सिंह सरोज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान असवा मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments