Ticker

6/recent/ticker-posts

एसडीएम ने मलाक मोईनुद्दीनपुर में लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 


कौशाम्बी : जनपद के विकास खण्ड मूरतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मलाक मोईनुद्दीनपुर में मंगलवार को “गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी अरुण कुमार यादव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेंशन, राशन, शौचालय, आवास, कन्या सुमंगला योजना और पुष्टाहार जैसी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पात्र लोग अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द लाभान्वित किया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में चल रही जलापूर्ति की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि अधिकांश घरों तक पानी पहुंच रहा है। इस पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि शेष बचे घरों में भी शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।

चौपाल में शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक समय से विद्यालय आते हैं और शिक्षण कार्य संतोषजनक है। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी ठीक बताई गई। एसडीएम ने उप कृषि निदेशक को विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुए कार्यों और साफ-सफाई का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों ने सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संतोषजनक सुविधाएं मिलने की बात कही। वहीं, स्वयं सहायता समूह और ‘लखपति दीदी’ योजना की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ने गांव में विवादित भूमि का मौके पर निरीक्षण भी किया और राजस्व अधिकारियों को भूमि विवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौपाल में अधिशासी अभियंता जल निगम, ग्राम विकास अधिकारी मैकूलाल, राजस्व निरीक्षकगण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित 

Post a Comment

0 Comments