Ticker

6/recent/ticker-posts

किरण पाल की मौत का मामला गरमाया, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किरण पाल का शव अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में जहां एक ओर यादव परिवार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना चरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जबकि मृतका का घर करारी थाना क्षेत्र में स्थित है। मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और गहरी संवेदना व्यक्त की।

विश्वनाथ पाल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि बसपा उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो बसपा इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

Post a Comment

0 Comments