Ticker

6/recent/ticker-posts

आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी
 
कौशाम्बी : मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के ओसा-करारी मार्ग पर बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ओसा स्थित महामाया महाविद्यालय से करीब 500 मीटर आगे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, बिहार के भोजपुर जनपद थाना नवादा निवासी गोपाल उपाध्याय जो बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर पद पर तैनात हैं, अपनी बाइक सुपर स्प्लेंडर से मंझनपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे रामकेश पुत्र चंद्रपाल, निवासी सेहिया थाना मंझनपुर अपनी बाइक हीरो HF डीलक्स से करारी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन महामाया महाविद्यालय के पास पहुंचे, आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments