Ticker

6/recent/ticker-posts

कमरे में फांसी लगाकर मेडिकल छात्रा ने दी जान, शादी को हुए थे महज पांच महीने...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महंगाव गांव में एक मेडिकल छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार महंगाव निवासी अनुपम तिवारी की 23 वर्षीय पुत्री अंजली तिवारी का विवाह 25 नवंबर 2025 को प्रयागराज के बिछिया नवाबगंज निवासी क्षितिज त्रिपाठी के साथ हुआ था। अंजली एक मेधावी छात्रा थी और लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। लगभग 20 दिन पहले वह अपने मायके महंगाव आई हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर अंजली अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ।

जब दरवाजा खोला गया तो अंजली का शव साड़ी के फंदे से छत के कुंडे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मायका और ससुराल पक्ष दोनों गहरे सदमे में हैं।

Post a Comment

0 Comments