Ticker

6/recent/ticker-posts

छप्पर नुमा घर में लगी भीषण आग, पशु समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : चायल तहसील क्षेत्र के औधन गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक छप्पर नुमा घर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में बंधा एक सुअर जलकर मर गया और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जयसिंह सरोज पुत्र धर्मू घटना के समय गैस भराने गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी पास ही अपने सास के घर गई थी। घर खाली होने के दौरान ही आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। परिजनों का कहना है कि सुबह खाना बनाने के बाद राख को छप्पर के पास रखा गया था, जिससे उठी चिंगारी आग का कारण बन सकती है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इस अग्निकांड में कपड़े, बर्तन, अनाज, बिस्तर, चारपाई समेत पूरी गृहस्थी जल गई, जिससे परिवार के सामने भोजन और रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार अब पूरी तरह से बेघर हो गया है और दो वक्त की रोटी तक के लिए मोहताज है। ग्रामीणों के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है घटना के बाद भी अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments