Ticker

6/recent/ticker-posts

लिफ्ट के बहाने व्यापारी से 25 हजार की लूट, गला घोंटकर हत्या का प्रयास...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : मंझनपुर: जनपद के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। टेवा बाजार निवासी व्यापारी गोपाल केसरवानी पुत्र लक्ष्मी केसरवानी से बदमाशों ने लिफ्ट मांगकर न सिर्फ 25 हजार रुपये लूट लिए, बल्कि उनकी हत्या की भी कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी गोपाल केसरवानी घर लौट रहे थे, तभी एक युवक ने उनसे मदद के नाम पर लिफ्ट मांगी। जैसे ही वे पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गेट के पास पहुंचे, पीछे से पल्सर बाइक सवार दो अन्य बदमाश आ गए। तीनों ने मिलकर व्यापारी को दबोच लिया और गले में रस्सी बांधकर पास के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए।

बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और रस्सी के सहारे लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि, छत की ऊंचाई कम होने और रस्सी पतली होने के कारण व्यापारी की जान बच गई। इसके बाद आरोपी व्यापारी के पास मौजूद 25 हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments