Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व प्रधान की मौत के बाद गांव में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ आलमचंद्र...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार शाम को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बुधवार को जैसे ही पूर्व प्रधान का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चायल सर्किल के पांच थानों की पुलिस फोर्स, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा पीएसी बल के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं।

पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। परिजनों का आरोप है कि घटना के 60 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, परिजनों की ओर से किसी को नामजद नहीं किया गया है और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments