रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बघेलापुर गांव निवासी गिरजेश सरोज ने करीब दस वर्ष पूर्व गांव की रहने वाली रिंकी रैदास से प्रेम विवाह किया था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे रिंकी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला।
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments