Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा में डूबे मासूमों को एसडीआरएफ ने ढूंढा, दस किलोमीटर दूर मिले शव...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गंगा घाट पर गुरुवार को बधाई पूजन के दौरान गंगा में डूबे दो मासूम बच्चों के शव शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर बरामद किए गए। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पांच बच्चे गंगा नदी में नहाने और बधाई पूजन के लिए घाट पर गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जबकि दो बच्चे लापता हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने देर शाम तक बच्चों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शुक्रवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

Post a Comment

0 Comments