रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के सामने जीटी रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप लोडर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप लोडर ईंट भट्ठे में चलने वाला वाहन बताया जा रहा है, जो तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर संदीपन घाट थाना पुलिस के एस आई इबरार खान, कांस्टेबल राहुल यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के टिकुरी गोपालपुर गांव के निवासी हैं और किसी काम से काजीपुर गांव की ओर आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments