रिपोर्ट-घनश्याम कुमार
प्रयागराज : बम्हरौली में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। घटना पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली इलाके की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार आमने-सामने से आ रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार के चलते टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवक आसपास के गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments