रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कौशाम्बी ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर जवानों की फिटनेस, अनुशासन और कार्यकुशलता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की तथा शारीरिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से जवानों से दौड़ भी लगवाई। परेड के उपरांत ASP ने पुलिस लाइन्स स्थित बैरिकों, विभिन्न शाखाओं, मेस एवं परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा बैरिकों में जवानों के रहने की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान ASP ने संबंधित अधिकारियों को पुलिस लाइन्स परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने शस्त्रागार, वाहन शाखा और स्टोर रूम को सुव्यवस्थित रखने तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। ASP ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और आमजन के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने की हिदायत देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था कायम रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments