Ticker

6/recent/ticker-posts

एक माह में ही जर्जर हुई नाली और इंटरलॉकिंग, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की कथित रूप से गला दबाकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार घोघपुर गांव निवासी शिव भोला निषाद और उसकी पत्नी माया देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि सोमवार रात विवाद के दौरान शिव भोला ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद महेवाघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एसपी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments