रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोर अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। घाट पर मौजूद नाविकों और नवयुवकों की तत्परता एवं बहादुरी से किशोर की जान बच गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जसवंत सरोज (15 वर्ष) पुत्र भुलऊं, बुधवार को संदीपन घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। किशोर को डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना को देखते ही कुछ नवयुवकों और नाविकों ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद उन्होंने किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पानी में डूबने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। घटना के बाद परिजनों ने किशोर की जान बचाने वाले नाविकों और युवकों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।
0 Comments