Ticker

6/recent/ticker-posts

लापता बच्चे का तालाब के पास मिला शव, गांव में मचा हड़कंप...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के सीरियावा कला गांव में बुधवार सुबह तालाब के किनारे 3 वर्षीय मासूम का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बच्चा मंगलवार दोपहर से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र के शाहनवाज के तीन वर्षीय बेटे अली के रूप में हुई है। बताया गया कि अली अपनी मां के साथ चाची के मायके सीरियावा कला गांव में आयोजित एक दावत में शामिल होने आया था। मंगलवार दोपहर अचानक वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग तालाब की ओर गए तो वहां बच्चे का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि शव पानी में फूल चुका था और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही  जाएगी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments