Ticker

6/recent/ticker-posts

चाय पी रहे युवक का मोबाइल छीनकर भागा बदमाश, ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा...

रिपोर्ट-मोनू कुशवाहा 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा कस्बे में रविवार को दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कसेंदा निवासी तौसीफ अहमद नाम  के व्यक्ति चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाइक से उतरे एक युवक ने अचानक तौसीफ अहमद का मोबाइल फोन छीन लिया और भागने का प्रयास किया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत सक्रिय हो गए और पीछा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर बाइक सहित फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments