Ticker

6/recent/ticker-posts

लूट की वारदात का खुलासा, मुठभेड़ में एक घायल समेत चार आरोपी गिरफ्तार...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी‌ : अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोखराज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, कोखराज प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा और एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध फॉर्च्यूनर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखते ही वाहन सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में अलीशान नामक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके साथी प्रदीप, दीपक सोनी और मसरूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, 1.03 लाख रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में कोखराज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 463/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लूट की घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई अहम रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।

Post a Comment

0 Comments