रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के सेंट्रल नोडल अधिकारी (CNO) आलोक तिवारी ने की। बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के उद्देश्यों तथा जनपद में इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने योजना के अंतर्गत जनपद में की जा रही कार्यवाही एवं अब तक की प्रगति का प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अवगत कराया। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को योजना के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा किसानों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक के उपरांत भारत सरकार के सेंट्रल नोडल अधिकारी आलोक तिवारी ने जनपद के सिजहरी स्थित असियाना बायो एनर्जी एफपीओ (FPO) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एफपीओ की गतिविधियों, किसानों से जुड़ी कार्यप्रणाली तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एफपीओ के कार्यों और किसानों को मिल रहे लाभ की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राम सजीवन, जिला कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा सहित कृषि विभाग के समस्त जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments