रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में चारपाई पर सो रहे 40 वर्षीय युवक की सिर काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान शकील हसन पुत्र इब्ने हसन, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी समदा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शकील बीती रात से घर से गायब था। परिजनों ने सुबह उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। इसी बीच उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह तथा पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments