Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-3(3) के तहत दो लोगों को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार रामभवन निषाद पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम महमदपुर, थाना कोखराज को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद, निवासी ग्राम बिबिनियापुर, थाना मोहम्मदपुर पइंसा को भी छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। जिला बदर किए गए दोनों व्यक्तियों को निर्धारित अवधि तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments