Ticker

6/recent/ticker-posts

हर्रायपुर बाजार में संगठन का भव्य गठन, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

रिपोर्ट-उमेश कुमार वर्मा 


कौशाम्बी : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से हर्रायपुर बाजार में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों की एकता और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर इकाई का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी की मौजूदगी में तहसील प्रभारी चायल नीरज बनारसी, जिला उपाध्यक्ष बृज किशोर रस्तोगी, मूरतगंज नगर अध्यक्ष अनूप केसरवानी, नगर उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपीं। नई कार्यकारिणी में उमेश वर्मा को अध्यक्ष, हर्षित जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इरफान जाफरी को उपाध्यक्ष, राजेंद्र केशरवानी को महामंत्री, मनोज केसरवानी को संगठन महामंत्री तथा विवेक केसरवानी "छंगु" को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। युवा इकाई में सौरभ गुप्ता को युवा अध्यक्ष, सूरज केसरवानी को युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि सोनी को युवा उपाध्यक्ष, प्रीत साहू को युवा महामंत्री, अभिषेक केसरवानी को युवा संगठन मंत्री तथा हरिकेश सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं सुनील जायसवाल, रामनरेश केसरवानी, शिवपूजन साहू, विजय केसरवानी, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, रामचंद्र केसरवानी, राकेश केसरवानी और रविंद्र कुमार शर्मा को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहेगा। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक का समापन व्यापारियों की एकता और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments