रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वृद्धाश्रम में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। वृद्धाश्रम में रह रहीं बुजुर्ग माताओं ने प्रबंधक आलोक राय को भाई मानकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान माताओं ने तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। राखी बांधने के दौरान बुजुर्ग माताओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रबंधक आलोक राय ने भी सभी माताओं का आशीर्वाद लिया और उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाली सभी माताएं उनके लिए परिवार का हिस्सा हैं। उनकी सेवा, सम्मान और देखभाल करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों के बीच भी भावुकता का माहौल रहा। माताओं और प्रबंधक के बीच स्नेह एवं अपनत्व ने रक्षाबंधन के पर्व को खास बना दिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि रिश्ते केवल खून के नहीं होते, बल्कि प्रेम, सम्मान और अपनत्व से भी मजबूत रिश्ते बनते हैं। राखी का धागा इस अवसर पर महज कलाई पर नहीं बंधा, बल्कि बुजुर्ग माताओं और प्रबंधक आलोक राय के बीच स्नेह और विश्वास का मजबूत रिश्ता जोड़ गया।
0 Comments