रिपोर्ट-घनश्याम कुमार
प्रयागराज : जार्जटाउन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर 26 अगस्त की शाम तिरंगा चौराहे से आगे डंडिया रोड पर रेलवे लाइन के किनारे से की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत कुमार यादव पुत्र राजनारायण यादव, निवासी बारा बांध, थाना गड़वार, जनपद बलिया, हाल पता किदवई नगर, अल्लापुर, थाना जार्जटाउन, प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना जार्जटाउन में दर्ज मु0अ0सं0 147/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 64(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी रूकूमपाल सिंह, उपनिरीक्षक विपिन कुमार गुप्ता, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार और राजीव रंजन शामिल रहे।
0 Comments