Ticker

6/recent/ticker-posts

चरखारी में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर साइबर अपराध की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के लिए अगस्त माह में प्रत्येक बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चरखारी क्षेत्र में पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर ग्रामीणों, बुजुर्गों और बच्चों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक महोबा बन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चरखारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम-1 ने ग्राम गौरहारी के ग्राम सचिवालय/पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। चौकी प्रभारी गौरहारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा के साथ पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के बारे में जानकारी दी।

वहीं, टीम-2 ने उपनिरीक्षक नेहा विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिलवापुरा कस्बा चरखारी स्थित ग्राम पंचायत भवन/सामुदायिक भवन में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। पुलिस टीम ने अनजान फोन या वीडियो कॉल पर ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करने की अपील की। पुलिस ने लोगों को अज्ञात लिंक, APK अथवा URL पर क्लिक न करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि डिजिटल अरेस्ट की धमकी पूरी तरह फर्जी होती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी देते हुए लोगों से साइबर ठगी की घटना होने पर बिना देरी शिकायत दर्ज कराने की अपील की। अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments