रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : महगांव में अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खंड-खंड भारत को पुनः अखंड भारत के रूप में स्थापित करने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री प्रेम नारायण, जिला सहसंयोजक राजेश कुमार, जिला मिलन केंद्र प्रमुख वीरेंद्र वाल्मीकि, प्रखंड मंत्री राजेंद्र केसरवानी, प्रखंड संयोजक गौरव विश्वकर्मा तथा सहसंयोजक शुभम और शनि उपस्थित रहे।
इसके अलावा उमेश सोनी, राजेश केसरवानी सहित महगांव के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और अखंड भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया। आयोजन में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।
0 Comments