Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस पर महापौर ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे लोग...

रिपोर्ट-विनय गुप्ता 

प्रयागराज : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। नगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर गणेश केसरवानी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। कई पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

महापौर गणेश केसरवानी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments