ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : मनौरी-महमूदपुर स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पड़ोसी पीड़ित आशीष कुमार ने घटना की भयावहता बयां की। उन्होंने बताया कि धमाके में उनकी एक भैंस की मौत हो गई, घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिता-पुत्र घायल हुए हैं। ट्यूबवेल का समरसेबल भी उखड़ गया। आशीष का आरोप है कि उनके घर के बगल में करीब दो वर्षों से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। कई बार पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पिपरी और पूरामुफ्ती पुलिस क्षेत्राधिकार का हवाला देकर मामले को टालती रही।
पीड़ित ने इतनी बड़ी घटना के लिए जिला प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया है। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस फैक्ट्री संचालक के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं आरोपियों की अवैध संपत्तियों और मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है।
0 Comments