Ticker

6/recent/ticker-posts

एमवी कॉन्वेंट स्कूल में गूंजे कान्हा के जयकारे, धूमधाम से मनी जन्माष्टमी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : एमवी कॉन्वेंट स्कूल एण्ड कॉलेज, पुरामुफ्ती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर माताओं तक ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ एम.वी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मधुपति ने किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए।

छात्राओं ने भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया। मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। वहीं माताओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुभा शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म संदेश पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, कर्तव्य, अनुशासन एवं कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर श्रीमती अमृता सिंह, श्रीमती नूर बानो, श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती कृतिका अग्रवाल, श्री प्रज्ज्वल गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments