रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के चायल तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए मंदिर का सामान पार कर दिया। चोर मंदिर से गदा, अखंड ज्योति, दानपेटी, जलपात्र और एक धोती चोरी कर ले गए। तहसील परिसर के अंदर हुई चोरी की इस घटना से लोगों में हैरानी और नाराजगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह रोजाना की तरह श्रद्धालु हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मंदिर के अंदर पहुंचने पर वहां रखा गदा, अखंड ज्योति, दानपेटी, जलपात्र और धोती गायब मिली। मंदिर का सामान गायब देखकर श्रद्धालु दंग रह गए। देखते ही देखते चोरी की खबर परिसर में फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हैरानी की बात यह है कि हनुमान मंदिर तहसील परिसर के अंदर स्थित है। मंदिर के आसपास ही सीओ कार्यालय और उपजिलाधिकारी का आवास भी मौजूद है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर चोरों द्वारा मंदिर को निशाना बनाए जाने से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तहसील परिसर के अंदर स्थित मंदिर का सामान सुरक्षित नहीं है तो अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल लोगों को पुलिस की कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी का इंतजार है।
0 Comments