ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, प्रदीप कुमार

कौशाम्बी : जनपद के सरांय अकिल क्षेत्र में दिनांक 21.09.2019 को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने के सम्बन्ध में थाना सराय अकिल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 314/19 धारा 376(2)झ/376घ/ 354ग/506/286 भादवि, 3 (2) 5, 3 (1) 12 एससी/एसटी एक्ट, 3/4 पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें 01 अभियुक्त बड़का उर्फ मो0 आकिब पुत्र इस्माइल निवासी घोसिया थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी की गिरफ्तारी शेष चल रही थी, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर विषेष टीम का गठन किया गया था, दिनांक 26.09.2019 को विषेष टीम/प्रभारी इंटेलीजेंस विंग अभियुक्त की तलाश में सरैया पुलिया के पास मौजूद थे। तभी मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त उपरोक्त कहीं भागने की फिराक में पुरखास तिराहा पर खड़ा है। सूचना पर विशेष टीम/प्रभारी इंटेलीजेंस विंग मय हमराही कर्मचारीगण के तत्काल मौके पर पहुँचकर अभियुक्त बड़का उर्फ मो0 आकिब पुत्र इस्माइल निवासी घोसिया थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को नियमानुसार गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया, जिस पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल के लिए रवाना किया गया ।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये अभियुक्त का नाम बड़का उर्फ मोहम्मद आकिब सिद्दीकी पुत्र इस्माइल निवासी घोसिया थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी है, इस अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में श्री प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल, उप नि0 श्री अभिलाष तिवारी, चौकी प्रभारी तिल्हापुर, हेड का0 धीरेन्द्र सिंह थाना सराय अकिल, पवन मौर्या थाना सराय अकिल, पंकज त्रिपाठी थाना सराय अकिल, रिंषू सिंह थाना सराय अकिल, साथ ही उप नि0 श्री विजय यादव प्रभारी इंटेलीजेंस विंग टीम में का0 सुरेन्द्र सिंह, सर्विलांस सेल, मनोज यादव, इंटेलीजेंस विंग, विजय यादव, इंटेलीजेंस विंग, जियाउद्दीन, इंटेलीजेंस विंग, जितेन्द्र सिंह, इंटेलीजेंस विंग के पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही में 1 अभियुक्त गिरफ्तार.....
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में जनपद कौशाम्बी के साधारण मारपीट, शांति भंग करने के आरोप में थाना पूरामुफ्ती से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
0 Comments