ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : जनपद में 26 सितम्बर 2019 रो आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर सरकार की संजीदगी को देखते हुए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जनपद में आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए पाया कि जिला कृृषि अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, मण्डी सचिव महोबा, एक्सईएन पीडब्लूडी, उपायुक्त वाणिज्य कर, खण्ड विकास अधिकारी कबरई एवं एक्सईएन विद्युत से सम्बन्धित अभी भी 13 प्रकरण एैसे हैं, जो 30 सितम्बर को डिफाल्टर होने वाले हैं।यह सम्बन्धित अधिकारियों की आई0जी0आर0एस0 से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को दर्शाता है।जबकि अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा द्वारा पिछले 03 दिनों से लगातार फोन पर वार्ता करके उपायुक्त वाणिज्य कर रामप्रकाश पाण्डे, एडीओ पंचायत जैतपुर कमलेश कुमार तथा मण्डी सचिव महोबा रामसेवक वर्मा को सचेत किया जा रहा है।इसके उपरांत भी इन अधिकारियों द्वारा शिकायतों को निस्तारित न करने के कारण जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्यवाही करते हुए जनपद के सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 एवं सी0एम0 हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।नहीं तो उनके खिलाफ आदेशों की अवहेलना मानते हुए कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में नवरात्रि, दशहरा, विजय दशमी के त्योहार को शांति व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की समीक्षा बैठक हुई आहूत.....

महोबा : जनपद में 26 सितम्बर 2019 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ की उपस्थिति में आगामी 29 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक नवरात्रि तथा 8 अक्टूबर को दशहरा/विजय दशमी के त्योहार को शांति, प्रेम एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्रि तथा विजय दशमी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्ण, सोहार्दमयी, भाईचारे एवं प्रेम-भावना से मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के अवसर पर शहर, गांव एवं कस्बों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाने वाले रास्ते एवं नालियों की सफाई तत्काल कराई जाए।ये भी कहा कि सभी संबंधित अधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा ले लें, जो अव्यवस्थाएं दिखाई दें उन्हे तत्काल ठीक कराएं ।इसी दोैरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृृष्टिकोण से जनपदवासियों को आगाह करते हुए कहा कि मूर्ति स्थापना एवं रामलीला इत्यादि जगह होने वाले कार्यक्रमों हेतु विद्युत विभाग से अस्थाई संयोजन अवश्य प्राप्त कर लें तथा कटिया डालकर विद्युत का अनुचित एवं अवैध उपयोग करने से बचें।यदि कार्यक्रमों के दौरान अनुचित विद्युत उपयोग से कोई हादसा होता है, तो सम्बन्धित आयोजन इसके लिए उत्तरदायी होगा।ये भी कहा कि डीजे/साउण्ड सिस्टम का प्रयोग निर्धारित ध्वनि मानको के अनुरूप ही किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्बाधित पेयजल आपूर्ति, बेहतर साफ-सफाई, बिना कटौती के विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने त्योहार एवं अन्य अवसरों पर प्लास्टिक एवं पाॅलीथीन का उपयोग न करने की शपथ भी दिलायी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जनपद में बेहतर सुरक्षा के इन्तेजाम करने के उद्देश्य से सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत एक मूर्ति विसर्जन सुरक्षा कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें सम्बन्धित क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों को सम्मिलित किया जायेगा।ये भी कहा कि मूर्ति स्थापना एवं मूर्ति विसर्जन से सम्बन्धित स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 की व्यवस्था करायी जाये ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से सकुशल निपटा जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार समस्त एसडीएम और सीओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी गण एवं जनपद के सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे।
0 Comments