Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम शरीरा पुलिस ने तमन्चा और चोरी के समान के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी  : जनपद में  पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस थानाध्यक्ष श्री योगेश तिवारी मय हमराही पुलिस नें मु0अ0सं0- 104/19 धारा 457, 380, 411 भादवि में वांछित अभियुक्त (1) मुकेश उर्फ बकोली पुत्र दुखई निवासी बैंसकाटी थाना करारी जनपद कौशाम्बी के कब्जे से चोरी का माल सफेद धातु के गहने पीली धातु का लाकेट, चोरी के 5000 रूपये नगद बरामद हुआ साथ ही 1 अदद तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 194/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय भेजा गया ।

मंझनपुर पुलिस ने वांछित 5 अभियुक्तों को कुया गिरफ्तार...

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में थाना मंझनपुर पुलिस उ0नि0 श्री वृन्दावन यादव मय हमराही पुलिस नें मु0अ0सं0- 305/19 धारा 147,148,308,323,504 भादवि में वांछित अभियुक्तगण (1) लक्ष्मण पुत्र रामबहोरे (2) मैकू पुत्र बंशीलाल निवासी कादीपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
इसी क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस उप नि0 श्री विनोद यादव मय हमराही पुलिस नें मु0अ0सं0- 252/19 धारा 354क भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त (3) चिरंजीव सोनकर पुत्र रोशनलाल निवासी चकनगर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर तालान माननीय न्यायालय भेजा गया है । आगे की कार्यवाही में कोखराज पुलिस के उप नि0 श्री कल्बे अब्बास खाँ मय हमराही पुलिस नें मु0अ0सं0- 209/19 धारा 302,307,120बी भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्तगण(4) सागर पुत्र विनोद कुमार शुक्ला (5) रज्जू तिवारी उर्फ राजनारायण तिवारी पुत्र स्व0 जगदीश तिवारी निवासीगण बलउ मलकिया थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

पुसि की निरोधात्मक कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार....

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में जनपद कौशाम्बी के साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना संरायअकिल से 1, थाना पूरामुफ्ती से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

Post a Comment

0 Comments