Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला उद्योग बन्धुओं की बैठक हुई संपन्न, उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो निस्तारण- सांसद विनोद सोनकर...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में 27 सितम्बर 2019 को सांसद श्री विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में उद्योग बन्धुओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों के द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया। सांसद ने उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये है। साथ ही साथ बेरोजगार युवा व युवतियों को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार श्रजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य योजनाओं में आवेदन करने वाले युवाअेां को त्वरित गति से ऋण देने हेतु एलडीएम को निर्देश दिया है। एलडीएम द्वारा आस्वश्त किया गया कि एक माह के अन्दर सभी योजनाओं के लक्ष्य पूरे कर लिए जायेंगे। सांसद ने औद्योगिक आस्थान मखऊपुर एवं परसरा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु चौकी की स्थापना तथा खाली भूखण्डों पर उद्योग स्थापित करने के लिए जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त को निर्देशित किया है। जनपद में अक्टूबर माह में होने वाले उद्यम समागम के माध्यम से विभिन्न राज्यो एवं जनपदों के उद्यमियों को कौशाम्बी मंे इनवेस्ट करने के लिए आमन्त्रित किया जायेगा, जिसके लिए विभागीय एवं प्रशासन स्तर से तैयारियां की जा रही है। सभी विभागों को उद्यमियों की समस्याओं से संबंधित मामलों को लंबित न रखने एवं जनपद की सभी बैंको के प्रबन्धकों को बेरोजगार युवक एंव युवतियेां को ऋण प्रदान करने के लिए कहा है। कहा है जनपद में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाये, जिससे मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग को अपने ही जनपद में रोजगार मिल सके। उन्होंने केले से चिप्स, अचार, मुरब्बा को बनाने पर जोर दिया जिससे जनपद में उत्पन्न होने वाला केला जनपद से बाहर उत्पाद के रूप में जाये और किसानेां की आय दोगुनी हो सके। उन्होने व्यापारियाों एवं उद्यमियों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी निस्तारित करने के निर्देश दिये है। मा0 विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर ने बैकों के प्रबन्धकों के द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों को सरकारी योजनाओं में ऋण देने में हीला हवाली करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम को सहयोग प्रदान करने के लिए कहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रसेन सिंह ने उपायुक्त उद्योग श्री दिनेश चन्द्र को उद्यमियों की सभी प्रकार की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआईडीसी, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अधिकारी, बाटमाप विभाग, खाद्य एवं प्रशंस्करण, बैकों के समन्वयकों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी बैंको के बाहर ग्राहकों के लिए सार्वजनिक शौचालय एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था त्वरित करने के निर्देश एलडीएम को निर्देशित किया है। उन्होने सभी विभागों से संबंधित समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उद्यम समागम की बृहद स्तर पर तैयारी करने के लिए कार्य योजना अतिशीघ्र बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिये है। उपायुक्त उद्योग को यह भी निर्देशित किया है कि एलडीएम के साथ बैंको के जिला समन्वयक के साथ बैठक करते हुए सरकारी योजनाओं मंे लंबित आवेदन पत्रों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये है। औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूखण्डों का शीघ्र निरीक्षण कराकर इकाई स्थापित कराने की कार्रवाई करने एवं अतिक्रमण से संबंधित लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने हेतु उपजिलाधिकारी चायल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चायल को कहा है। उन्होंने सरकारी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित मानक के अनुसार कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र में प्राप्त आवेदन पत्रों को बैंको में प्रेषित करने हेतु डीएलटीएफसी के माध्यम से चयन हेतु साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रसेन सिंह, व्यापार मंडल के श्री रमेश अग्रहरि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा उद्यमीेगण श्री रमेश केसरवानी, श्री बृजेश सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments